चंदौली, अगस्त 1 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर पालिका इंटर कालेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद के शिक्षक अरुण कुमार को जिला क्रीड़ा सचिव बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार की सहमति और क्रीड़ा समिति के समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें माध्यमिक विद्यालयों के क्रीड़ा सचिव चुना है। अरुण कुमार शारीरिक शिक्षा, एनआईएस कोच के साथ राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी रहे हैं। उनकी देखरेख में राज्य स्तर पर 300 से अधिक और राष्ट्रीय स्तर पर 35 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर चुके हैं। इनकी योग्यता को देखते हुए डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान अयोध्या में एथलेटिक्स का सिलेक्टर उत्तर प्रदेश का बनाया गया एवं स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को संम्पन्न कराने के लिए फील्ड ऑफिसर ...