चंदौली, अक्टूबर 12 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर में मां शैलपुत्री की आकर्षक झांकी सजाई गई। शाम 6 बजे पट खुलते ही भक्तों ने जयकारे के साथ माता रानी के दर्शन किए।बताया जाता है कि दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से वर्षों से नवरात्र में नौ दिनों तक मां के अलग-अलग रूपों की झांकी सजाई जाती है। शाम पांच बजे से ही महिलाएं और बच्चे कतार में खड़े होकर पट खुलने का इंतजार कर रहे थे। पट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।इस दौरान दुर्गा मंदिर टिमिलपुर, नागेपुर, तेंदुईपुर काली मंदिर और सकलडीहा काली मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: मां शैलपुत्री स्वरूप का दर्शन पूजन कर निहाल हुए श्रद्धालु कुचमन में दुर्गा पूजा समिति क...