Chandauli News: मां शेरावाली के जयकारे से गूंजे पूजा पंडाल
चंदौली, अक्टूबर 18 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। नवरात्र के सातवें दिन महासप्तमी को जिलेभर में बने पूजा पंडालों में मां विराजमान हो गई। विधि विधान से आचार्यों ने मंत्रोंच्चार के बीच मां की स्थापना कराई। इसके साथ तीन दिवसीय दुर्गोंत्सव धूमधाम से शुरू हो गया। मां के विराजमान होने और पट खुलते ही शेरावाली का दरबार भक्तों के जयकारों से गूंज उठा। शहर से लेकर गांव तक लोग भक्तिभाव में गोता लगाते नजर आए। देवी और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस बार जिले में तकरीबन 280 पूजा पंडाल बनाए गए हैं। जहां मां की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। कई जगहों पर नवरात्र शुरू होते ही प्रतिमा स्थापित हो गई थी। बाकी जगहों पर महासप्तमी पर पूजा अर्चना और कलश स्थापना के साथ मां को स्थापित किया गया। तीन दिवसीय पूजनोत्सव में भक्तों की भीड़ को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.