Chandauli News: मांगों को गंभीरता से नहीं लेने पर महिलाओं में नाराजगी
चंदौली, अक्टूबर 27 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के बड़ौरा गांव में 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना सोमवार को छठवें दिन भी जारी रहा। वही मांगों पर कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि छह दिन से शांतिपूर्ण धरना देने के बावजूद कोई अधिकारी समाधान के लिए नहीं पहुंचा।ग्रामीणों ने कहा कि आंदोलन बुनियादी सुविधाओं और गरीबों, मजदूरों, किसानों व महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा है। गांधीजी के सत्याग्रह और डॉ. आंबेडकर के समानता के विचारों पर आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। प्रमुख मांगों में गांव की शराब दुकान बंद कराने, जल निकासी-सफाई व्यवस्था सुधारने, गलियों-नालियों के निर्माण, इलिया-लेवा मार्ग पर बंद पुलिया के पुनर्निर्माण और सरकारी जमीन को अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.