चंदौली, अक्टूबर 13 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन से पैदल मार्च निकाला गया। एसपी आकाश पटेल और एएसपी सदर विक्रम दहिया ने हरी झंडी दिखाकर पैदल मार्च को रवाना किया। यह पैदल मार्च कस्बा होते हुए ग्राम बिछिया से पुनः पुलिस लाइन आकर समाप्त हुई। इस दौरान मार्च में शामिल महिला पुलिस कर्मियों और छात्राओं ने समाज में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। साथ ही समाज में महिलाओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: मिशन शक्ति फेज-6 का आगाज, फ्लैग मार्च से दिया महिला सुरक्षा का संदेश इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने क...