चंदौली, जुलाई 29 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी और सपा नेता वीरेंद्र के बीच विवाद हो गया। मंगलवार देर शाम हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने जलीलपुर पुलिस चौकी एवं मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दी है। बीते 28 मई को गार्गी पटेल को सपा नेता प्यारेलाल यादव की पत्नी, बेटी और दो बेटों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी और कई दिनों तक जिला अस्पताल में भर्ती रहीं। इसी मारपीट के मामले में अपना नाम आने के बाद सपा नेता वीरेंद्र मंगलवार शाम गार्गी के घर पूछताछ करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में व...