चंदौली, अक्टूबर 13 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर कस्बा में रविवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला का बैग चोर ने उड़ा दिया। बैग में 45 हजार रुपये नकद और सोने की अंगूठी थी। घटना बौरहवा बाबा मंदिर के पास स्थित एक शृंगार एवं गिफ्ट कॉर्नर की दुकान पर हुई। पीड़ित महिला ने धानापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पपरौल गांव निवासी अनीता चौरसिया अपनी बेटी के छेका समारोह को लेकर धानापुर बाजार में खरीदारी करने आई थीं। वह कस्बा स्थित एक शृंगार की दुकान पर सामान खरीद रही थीं। इसी दौरान उन्हें एक सामान उस दुकान पर नहीं मिला। वह अपना हैंडबैग दुकान में ही काउंटर पर छोड़कर बगल की दूसरी दुकान पर सामान देखने चली गईं। आरोप है कि इसी बीच भीड़ क...