Chandauli News: महिलाओं ने मनाया धूमधाम से कजरी महोत्सव
चंदौली, अगस्त 13 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। आरपीएफ कॉलोनी स्थित काली मंदिर परिसर में बुधवार को कजरी महोत्सव का आयोजन बड़े उल्लास के साथ किया गया। सावन के अंतिम पर्व कजरी के अवसर पर कॉलोनी की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सोलह श्रृंगार कर कजरी गीत गाए और झूला झूलकर त्योहार का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत काली माता की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं ने गोल घेरा बनाकर कजरी और सावन के गीत गाए। सजे-धजे झूले पर बारी-बारी से महिलाएं झूलती रहीं और लोकगीतों की धुन पर नाचती-गाती रहीं। पूरे परिसर में कजरी के गीतों से भक्तिमय और सांस्कृतिक माहौल बन गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: हरियाली उत्सव में छाया उल्लास आयोजक नंदनी देवी ने बताया कि कजरी पूर्वांचल की लोक संस्कृति का प्रतीक है। इसे मनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.