चंदौली, अक्टूबर 20 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में मंगलवार को जनपद के समस्त थानों में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण केआई अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार एवं स्वावलम्बन के लिए जागरूक किया गया।मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा बाजारों, ग्रामीण क्षेत्रों व अन्य स्थानों पर महिलाओ/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जागरुक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 1...