चंदौली, नवम्बर 25 -- Chandauli News: इलिया। भाजपा महिला मोर्चा मंडल शहाबगंज की बैठक मंगलवार को सैदूपुर कस्बा में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी से लेकर पार्टी ने महिला सशक्तिकरण और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ प्रभारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। छत्तीसगढ़ से चकिया विधानसभा क्षेत्र में अभियान की प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रामशीला नाग ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं। ताकि महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं में महिला वंदन योजना, राशन कार्ड में महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाने, स्वच्छता अभियान के तहत प...