Chandauli News: मवेशी चोरी की सूचना पर पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, एक घायल, चार गिरफ्तार
चंदौली, जुलाई 25 -- Chandauli News: चकिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। मवेशी चोरी की सूचना पर शनिवार की भोर में चकिया थाना पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया है। पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के भभौरा नाका गांव में नीले रंग की मैजिक से पहुंचे कुछ लोग मवेशी चोरी का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों के जाग जाने पर वे वाहन लेकर भाग निकले। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में थाना चकिया पुलिस और एसओजी चंदौली की टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी।गरला गांव के आगे पुलिस ने संदिग्ध मैजिक वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया। वाहन से उतरकर भाग रहे चार बदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.