चंदौली, सितम्बर 27 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अमावल गांव में छुट्टा गोवंश के हमले में घायल 50 वर्षीय किसान विकास सिंह की रविवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी नीतू सिंह, बेटियां निशा, छोटी और बेटा सत्यम का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार 19 सितंबर की सुबह किसान अपने खेत से धान की फसल देखकर लौट रहे थे, तभी एक छुट्टा गोवंश ने उन पर हमला कर दिया। गोवंश ने उन्हें उठाकर कई बार सड़क पर पटका, जिससे सिर, रीढ़ और शरीर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने किसी तरह गोवंश को भगाया और उन्हें चतुर्भुजपुर के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल और फिर वाराणसी रेफर किया गया था, जहां 8 दिन से इलाज चल रहा था। परिजनों ने कोतवाल...