चंदौली, सितम्बर 28 -- Chandauli News: धानापुर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शहीदगांव में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और देशहित, समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर दिए गए संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि 'मन की बात' के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में बेहतर कार्य कर रहे लोगों और समाज के प्रेरणादायक प्रयासों को देश के सामने रखते हैं। इससे आम लोगों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों क...