Chandauli News: मनमानी बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश
चंदौली, जुलाई 15 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश के मौसम में उमसभरी गर्मी और इसी में बिजली की मनमानी कटौती लोगों को परेशान कर रही है। चहनियां क्षेत्र में हो रही दिनरात कटौती से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं सुबह शाम बिजली न रहने से पानी का भी संकट गहरा गया है। जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चहनियां, सुरतापुर बिजली उपकेंद्र से जुड़ी दर्जनों गांवो में फिर से बिजली की सप्लाई रातभर परेशान कर रही है। बीते सोमवार की रात नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक काट दी गयी। इसके बाद बिजली आई तो लगातार बिजली का आना जाना लगा रहा। उमसभरी गर्मी में लोग घरों के बाहर या छतों पर बिजली आने का इंतजार करते नजर आए। मंगलवार की सुबह से भी बिजली कटौती का क्रम जारी रहा। जिससे उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल होने लगे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.