चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद जिले में बिजली का संकट कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को मनमानी कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जुझ रहे ग्रामीणों और उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोग काफी संख्या में दोपहर में अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और वहां ताला जड़ दिया। इसके बाद वहीं धरने पर बैठ गए। सूचना पर बिजली विभाग के आला अधिकारी सहित धीना सहित कई थाने की पुलिस के साथ सीओ सदर देवेंद्र कुमार पहुंच गए। अफसरों ने दो दिनों के भीतर समस्या के समाधान के आश्वासन दिया। इसके बाद धरना स्थगित कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई गई। यह भी पढ़ें- Raebareli News: 300 गांवों में बिजली रही गुल, ग्रामीणों का प्रदर्शनअमड़ा बिजली उपकेंद्र का संकट अमड़ा बिजली उपकेंद्र के ररुआ, जेवरियाबाद, बरहनी, अमड़ा, विश्वबैंक, ककरैत, असना सहित ...