चंदौली, नवम्बर 15 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर/नियामताबाद। विश्व मधुमेह दिवस पर शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम और नि:शुल्क शिविर का आयोजन नगर में किया गया। इस दौरान लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांच कर दवाएं दी गई। इस क्रम में पीडीडीयू नगर में एक हॉस्पिटल में शनिवार को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। स्वस्थ जीवन-मधुमेह पर नियंत्रण थीम पर आयोजित इस शिविर में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।शिविर में मधुमेह रोग, हृदय रोग, सांस रोग, दंत रोग और नेत्र रोग से संबंधित जांच व परामर्श की सुविधा उपलब्ध रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विश्व का डायबिटीज कैपिटल बन चुका है भार...