Chandauli News: मथेला बड़ी नहर में डूबने से भाई-बहन की मौत
चंदौली, अगस्त 25 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव में सोमवार की दोपहर भूपौली से निकली गंगा नहर किनारे झूला झूलने के दौरान नहर में डूबने सगे भाई बहन की मौत हो गई। स्थानीय गोताखोर और जल पुलिस की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, एसडीएम आकांक्षा सिंह और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बच्चों का विवरण मथेला के रहने वाले गोबिंद कुशवाहा का दस वर्षीय बेटा क्षितिज छह साल की लक्ष्मी और चार साल की साक्षी हैं। क्षितिज कक्षा चार में, लक्ष्मी कक्षा दो में बिसापुर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते थे। वहीं सबसे छोटी बेटी साक्षी बिसापुर प्राथमिक विद्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र में जाती थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.