Chandauli News: मझवार स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत
चंदौली, जुलाई 23 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के मझवार रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की देर रात एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की देर रात रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के कटने की सूचना रेलवे व पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया। उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.