Chandauli News: मछली मारने गए युवक की कर्मनाशा नदी में डूबने से गई जान
चंदौली, जुलाई 11 -- Chandauli News: चकिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सपही जंगल में शनिवार को मछली मारने गया एक युवक कर्मनाशा नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहाबगंज थाना क्षेत्र के केराडीहा गांव निवासी 38 वर्षीय जसवंत उर्फ गुड्डू शनिवार को चकिया कोतवाली क्षेत्र के सपही जंगल में कर्मनाशा नदी में समपुरवा घाट पर मछली मारने गया था। इस दौरान वह नदी में गिर गया और डूब गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकरी पुलिस और परिजनों को दी। चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.