चंदौली, जुलाई 12 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सपही जंगल से सटे कर्मनाशा नदी के किनारे समपूरवा घाट पर शनिवार की सुबह नदी में जाल लगाकर मछली पकड़ने के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंच गई। नदी से उसका शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहाबगंज थाना क्षेत्र के केराडीह गांव निवासी नथुनी का 37 वर्षीय गुड्डू राम मजदूरी करता था। शनिवार की सुबह वह जाल लेकर सपही जंगल से सटे कर्मनाशा नदी में समपुरवा घाट किनारे नदी में जाल डालने लगा। यह भी पढ़ें- Chandauli News: मछली मारने गए युवक की कर्मनाशा नदी में डूबने से गई जान इस दौरान वह भर पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ कर पाते उसकी पानी में डूब गया और उसक...