चंदौली, अक्टूबर 25 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर चौकी अंतर्गत वीडीए कॉलोनी में किराए के कमरे में अकेले रह रही 58 वर्षीय महिला का रविवार की सुबह सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो शव बुरी तरह सड़ चुका था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पारले कंपनी में 58 वर्षीय सत्यभामा श्रीवास्तव काम करती थीं और वीडीए कॉलोनी में किराए के कमरे में अकेले रहती थीं। पड़ोसियों के अनुसार उन्हें आखिरी बार 20 अक्टूबर को देखा गया था, उसके बाद वह नजर नहीं आईं थीं। सत्यभामा का मायका जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के लेधुका बाजार में है। करीब 30 साल पहले उनकी शादी सुल्तानपुर ज...