चंदौली, सितम्बर 25 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही महिला की सोने की चेन गायब होने का मामला सामने आया है। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। नगर के कैलाशपुरी निवासी 55 वर्षीय पुष्पा सेठ शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे धर्मशाला रोड स्थित मंदिर में दर्शन करने गई थीं। दर्शन के बाद वह ई- रिक्शा से घर लौट रही थीं। रास्ते में सब्जी मंडी स्थित मंदिर के पास चार महिलाएं उनके पास आकर बैठ गई थी। पुष्पा देवी कैलाशपुरी मोड़ होते हुए शिवसागर के बगल वाली गली स्थित अपने घर पहुंचीं। घर पहुंचने पर पता चला कि उनकी 9 ग्राम की सोने की चेन गायब मिली। चेन गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मुगलसराय कोतवाली पुलिस को द...