Chandauli News: मंदिर से मां की नथिया और घर से लाखों का जेवर चोरी
चंदौली, नवम्बर 5 -- Chandauli News: बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र में चोरों ने बुधवार की रात दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदात की। बबुरी में पोखरा स्थित शिव मंदिर में मां पार्वती की प्रतिमा से सोने की नथिया गायब कर दी। वहीं दूसरी ओर बरउर खुरहुजा गांव में एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। बबुरी कस्बे के पोखरा स्थित शिव मंदिर में रात के समय पहुंचे चोर मां पार्वती की मूर्ति पर चढ़ाई गई सोने की नथिया निकाल ले गए। सुबह इसकी जानकारी होने पर मंदिर से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई। वहीं दूसरी ओर बरउर खुरहुजा गांव में चोर छत के रास्ते निवासी होरी लाल यादव के घर में दाखिल हो गए। परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। इस दौरान चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात उठा ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.