चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों की चल रही खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में हुई। 70वीं मंडलीय रायफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मंडल स्तरीय इस प्रतियोगिता में चंदौली ओवरआल चैंपिनयन रहा। इससे पहले मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर रायफल चलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में वाराणसी, चंदौली और जौनपुर के कुल 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पदकों के आधार पर 53 अंक प्राप्त कर चंदौली ओवरऑल चैंपियन बना। जबकि 42 अंक के साथ वाराणसी उपविजेता रहा। वहीं जौनपुर तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि जीवन एक खेल है। खेलना जरूरी है। खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशास...