Chandauli News: मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
चंदौली, सितम्बर 29 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर पालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार रहे। जिलेभर के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के कुल 95 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अलग-अलग भार वर्ग में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। जिसमें 58 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। मंडलीय प्रतियोगिता 29 सितंबर को नगर पालिका इंटर कॉलेज, पीडीडीयू नगर में होगी। इस दौरान विजयंत प्रसाद, प्रिया सिंह, विवेकानंद दुबे, जमील अहमद, सीमा खान, फिरोज खान और अनिल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Purnia News: खेल महाकुंभ का आगाज: दो हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.