चंदौली, सितम्बर 10 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। नगर के जटिया धर्मशाला से गुरुवार की शाम श्री राणी सती श्याम आराधना मंडल की ओर मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा धर्मशाला रोड से निकलकर जीटीरोड होते हुए नई बस्ती अग्रवाल सेवा संस्थान पहुंची। कलश यात्रा में रथ पर मां राणी सती की प्रतिमा और घोड़े पर ध्वजा लिए चल रहे रक्षक, पीछे भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु चल रहे थे। इस दौरान 'हम दादी वाले हैं' के जयकारों से नगर भक्तिमय बना रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाम पांच बजे समाज के लोग जटिया धर्मशाला में एकत्र हुए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: श्री राणी सती दादीः 151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा यहां से शोभायात्रा शुरू हुई। रथ पर मां राणी सती की प्रतिमा को भव्य रूप से सजाया गया था। रथ के ...