Chandauli News: भोका बंधी में भैंस लेकर गए युवक की डूबने से मौत
चंदौली, अगस्त 26 -- Chandauli News: चकिया/शिकारगंज, हिटी। चकिया कोतवाली क्षेत्र के भोका बंधी में मंगलवार के दोपहर भैंस नहलाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को बंधी से बाहर निकलवाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने घटना की स्थिति का जायजा लिया। शिकारगंज के दलित बस्ती निवासी निवासी स्व फौदी के तीन पुत्रों में मझला पुत्र 25 वर्षीय मुकेश मजदूरी करता था। प्रतिदिन की तरह वह अपनी भैंसों को लेकर पास के भोका बंधी में नहलाने लेकर गया था। भैंसों को नहलाने के दौरान बंधी में उसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार देवेंद्र कुमार, शिकारगंज चौकी इंचार्ज अमित मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंच गए। जहां से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.