Chandauli News: भूमि अधिग्रहण समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना दूसरे दिन जारी
चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: चंदौली। विंध्य एक्सप्रेस वे परियोजना के नाम पर जबरिया भूमि अधिग्रहण समेत विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा, अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में सदर विकास खंड के फत्तेपुर कला ग्राम में किसानों का बेमियादी धरना गुरुवार को दूसरे दिन जारी रहा। इस किसानों ने दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा ने कहा कि सरकार पूंजिपतियों के लिए किसानों की बहुफसली जमीन को जबरन छीन रही है। विकास की बात करने वाली मोदी सरकार कारपोरेट के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन किसान जान दे देंगे अपनी जमीन नहीं देंगे। इसी संकल्प के साथ अंतिम सांस तक लड़ाई जारी रहेगी। जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने कहा कि यह परियोजना किसानों के लिए अभिशाप बन चुकी है। जिला सबसे बड़ा जमीन की लूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.