चंदौली, नवम्बर 1 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव क्षेत्र के सुजाबाद मछली मंडी के समीप शनिवार की शाम स्ट्रीट लाइट के समीप जमीन से निकल रहे धुंआ से हड़कंप मच गया। जिसको देखने के लिए स्थानीय और राहगीरों की भीड़ हो गई। स्थानीय चौराहे से डोमरी जाने वाला मार्ग काफी व्यस्त है। उक्त मार्ग पर सड़क के किनारे मछली मंडी है। उक्त मार्ग पर सड़क के किनारे खंभे के बगल में जमीन के नीचे से धुआं निलकने लगा। आशंका जताई जा रही है कि जमीन के नीचे से गुजर रही अंडरग्राउंड बिजली की केबल में शॉर्ट सर्किट या लीकेज हुआ है, जिसके कारण जमीन से धुआं उठ रहा है। कीचड़ और गीली मिट्टी के कारण पूरी जमीन में करंट उतरने का खतरा बना हुआ है, जिससे कोई भी राहगीर या मवेशी इसकी चपेट में आ सकता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और बिजली विभाग से मांग की है कि किसी बड़ी अ...