चंदौली, अक्टूबर 18 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश परिमंडल की ओर से नौंवीं ऑल इंडिया पोस्टल भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन एक से 16 अक्तूबर तक साईं ट्रेनिंग सेंटर अमौसी लखनऊ में किया गया। चंदौली भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष रामकृपाल यादव ने बताया कि लखनऊ डाक परिमंडल के प्रदीप कुमार यादव ने 75 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीताकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। प्रदीप वर्तमान समय में पीडीडीयू नगर में उप डाकघर में सब पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत हैं। प्रदीप यादव इससे पहले भी उत्तर प्रदेश परिमंडल के लिए कई पदक जीत चुके हैं। प्रदीप यादव ग्राम कुंडा खुर्द के निवास है। इनके पदक जीतने गांव वासियों और डाक विभाग के कर्मचारियों में खुशी है। इस दौरान सुरेश यादव, अतुल मौर्या, अजय यादव, प्रभाकर सिंह, चीकू पाठक (महादेव जी), सुनी...