Chandauli News: भारी बारिश से सैकड़ों बीघे धान की फसल जलमग्न
चंदौली, अगस्त 26 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। जिले में लगातार रुक रुक के हो रही झमाझम बारिश से जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़क से लेकर गलियों तक पानी भरा है। कई इलाकों में लागों के घरों की चौखट तक पानी भरा है। जिससे आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं सदर विकास खंड के धरौली में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बन गई। आलम यह है कि सैकड़ों बीघा खेत पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। धान की फसल पूरी तरह से डूब गई है। इस फसल बर्बाद होने का भी खतरा उत्पन्न हो गया है। इसको लेकर किसानों में चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पानी निकासी बाधित होने से फसल जलमग्न,किसान परेशान फसल बर्बाद होने से आगामी दिनों में परिवार के भरण पोषण, बच्चों की पढ़ाई और कृषि से जुड़े कर्ज की अदायगी को लेकर भी संकट खड़ा हो गया है। किसानों का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.