Chandauli News: भारी बारिश से सड़क, लियों और घरों में भरा पानी
चंदौली, अगस्त 26 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में बीते सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते सड़क से लेकर गली-मोहल्लों तक जलभराव की स्थिति बन गई है। कई स्थानों पर पानी घरों और दुकानों में घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जिले में 91 एमएम बारिश होने से पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण कर्मनाशा, गरई और चंद्रप्रभा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदियों का पानी बढ़ने से तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को धान की फसल के डूबने की आशंका सता रही है। खेतों में पानी भरने से फसल को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.