चंदौली, जुलाई 6 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रानेपुर गांव में रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने डेढ़ किलोमीट सीसी सड़क का उद्घाटन किया। सड़क पर लगभग 84 लाख खर्च होगा। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गांवों को हाईटेक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है, जिसके परिणाम जमीन पर दिख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आज गांव की कोई सड़क कच्ची नहीं है। सरकार गरीबों, युवाओं, किसानों और जरूरतमंदों के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, अजय सिंह, राजेश सिंह, अमित सिंह, आशुतोष सिंह, भूपेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, दीनानाथ सिंह, चंद्रभूषण सिंह, विश्वनाथ सिंह, योगेंद्र सिंह और पप्पू चौबे सहित अन्य रहे। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं मजबूत सड़कें: बृजभूषण गैरोला

हि...