चंदौली, अक्टूबर 10 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क दुर्घटना में भाजपा किसान मोर्चा शहाबगंज मंडल अध्यक्ष इंद्रमणि दूबे के निधन के बाद शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने उनके घोड़सारी स्थित आवास पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद साधना सिंह और मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने दिवंगत इंद्रमणि दूबे के बड़े भाई छतीस द्विवेदी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने अमित भाई का दाह संस्कार कर रहे छतीश द्विवेदी से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से भी बातचीत करायी जिस पर इन लोगों ने परिव...