चंदौली, अक्टूबर 13 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में चंदौली जिले की कमान ओमप्रकाश मौर्य को सौंपी गई है। भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को काशी क्षेत्र के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। जिसमें चंदौली जिले से ओमप्रकाश मौर्य को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मनोनयन के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश मौर्य लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हैं और किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहे हैं। यह भी पढ़ें- बीजेपी ने घोषित किए किसान मोर्चा जिलाध्य...