चंदौली, अगस्त 13 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने मनरेगा में मजदूरों को नियमित रूप से काम उपलब्ध कराने, मजदूरों को समय से मजदूरी का भुगतान कराने तथा बिजली बिल माफ करने की मांग की। इसके अलावा गरीबों और जरूरतमंदों के हित में योजनाओं का प्रभावी ढंग से लागू करने जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने मकानों और प्रतिष्ठानों पर चल रही कथित बुलडोजर नीति का विरोध करते हुए इसे समाप्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गरीबों को उजाड़ने के बजाय उन्हें आवास और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहि...