Chandauli News: भवन निर्माण में देर होने पर अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी
चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को उपाध्यक्ष श्यामलाल सोनकर की अध्यक्षता में बार कार्यालय में हुई। इसमें तहसील परिसर के लिए जमीन खरीदने में हो रही देरी सहित विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। वहीं तहसील के स्थाई भवन निर्माण में हो रही देरी पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील परिसर के लिए भूमि खरीदने के संबंध में शासन से करीब एक वर्ष पूर्व धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। लेकिन तहसील की भूमि की रजिस्ट्री जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक नहीं कराई जा रही है। जबकि इस संबंध में जिलाधिकारी को कई बार ज्ञापन भी दिया जा चुका है। वहीं बीते तीन अक्टूबर को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया था। लेकिन अपेक्षित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.