Chandauli News: भरुहिया रेगुलेटर गेट जर्जर होने से धान की फसल पर संकट
चंदौली, अक्टूबर 14 -- Chandauli News: इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के भरुहिया रेगुलेटर का एक गेट जर्जर होने से तीन गांवों के किसानों की करीब 200 बीघा धान की फसल पर संकट मंडरा रहा है। पहाड़पुर, केरायगांव और भरुहिया गांव के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। गेट से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे फसल सूखने की आशंका बढ़ गई है। किसान विकास मंच के संगठन मंत्री रामअवध सिंह और सुरेश मौर्य ने बताया कि यह रेगुलेटर केरायगांव ड्रेन पर स्थित है। इसका एक गेट लंबे समय से खराब है। किसान पुआल और लकड़ी लगाकर पानी रोकने की जुगत कर रहे हैं, लेकिन समस्या बनी हुई है। समय पर मरम्मत नहीं हुई तो धान की फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है। मामले को लेकर किसान विकास मंच ने बंधी डिवीजन के अधिकारियों से तत्काल मरम्मत की मांग की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.