Chandauli News: भदाहू में किसान के घर से दो लाख की चोरी
चंदौली, अक्टूबर 5 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भदाहू गांव में किसान के घर का ताला तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। भदाहू निवासी किसान सूरज पाल के घर बीते शनिवार की रात चोरी हुई। पीड़ित के मुताबिक चोर बक्से में रखी सोने की चेन, नकदी, एक साइकिल और ड्रम में रखे दो कुंतल सरसों सहित घर-गृहस्थी का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि पुलिस जांच के बजाय मामले की लीपापोती कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। धानापुर ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर से आधा किलो चांदी का मुकुट चोरी की घटना का खुलासा भी नहीं हुआ था कि बिरनाऔर आवाजापुर में लाखों रुपए की चोरी हो गई। एक पखवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.