चंदौली, अक्टूबर 26 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा पुलिस और मिशन शक्ति टीम की तत्परता से उत्तराखंड के हरिद्वार से भटकी 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों ने चंदौली पुलिस और मिशन शक्ति टीम का आभार जताया। सकलडीहा थाना की मिशन शक्ति टीम को सकलडीहा बाजार में एक बालिका संदिग्ध एवं असहाय अवस्था में मिली। महिला आरक्षियों ने बालिका को संरक्षण में लेकर आत्मीयता से काउंसलिंग की। इस दौरान बालिका ने अपना नाम सोनम वर्मा सुशील कुमार वर्मा, मूल निवासी बख्तावरपुर, थाना इमिलिया, जनपद सीतापुर बताया। पूछताछ में पता चला कि बालिका वर्तमान में अपने परिवार के साथ हरिद्वार में रह रही थी। परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज होकर वह बिना बताए घर से निकल गई थी। बालिका का निय...