Chandauli News: भटककर गौरी गांव पहुंचा हिरन का शावक
चंदौली, जुलाई 22 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में मंगलवार की सुबह चंद्रप्रभा वन क्षेत्र की पहाड़ियों से भटककर एक हिरन गांव में पहुंच गया। खेतों और आबादी के बीच हिरन को दौड़ते देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि लोगों ने समझदारी दिखाते हुए उसे किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाई और तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही राजपथ रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय कुमार टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया। टीम में राजेश कुमार यादव, एमडी सौदागर तथा पंचम कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से सावधानीपूर्वक हिरन का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: चंद्रप्रभा की पहाड़ियों से भटककर गौरी गांव पहुंचा हिरन वन विभाग की टीम हिरन को रेंज कार्यालय चकिया लेकर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.