चंदौली, नवम्बर 16 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। तट से लेकर सरोवर और तालाब किनारे रविवार की शाम आस्थावान उमड पड़े। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं रंग बिरंगी झालरों और प्रकाश से घाट जगमग रहे। छठ गीतों से गंगा तट और सरोवरों का किनारा गुंजायमान रहा। डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। उधर, गंगा घाटों और सरोवर किनारे आतिशबाजी का सिलसिला भी देर शाम तक चलता रहा। सुबह से ही अर्घ्य देने की तैयारी शुरू हो गई। घरों में व्रती महिलाओं ने स्नान, ध्यान के बाद अर्घ्य देने के लिए सूप, दउरी तैयार की। इसमें विभिन्न प्रकार के मौसमी फल, ठेकुआ, चावल के पकवान, फूल-माला, दीपक, रोली, सिंदूर, कपूर और अगरबत्ती जैसी पूजन सामग्री रखी गई। दोपहर बाद महिलाएं और...