चंदौली, नवम्बर 8 -- Chandauli News: चंदौली। मानस एवं अध्यात्म प्रचार समिति की ओर से नगर स्थित श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात मानस सम्मेलन एवं श्रीराम कथा का समापन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। इस दौरान राम राज्याभिषेक का आकर्षक मंचन किया गया। बाल कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं युवतियों ने पूरे मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर राम राज्याभिषेक का उत्सव मनाया। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। राज्याभिषेक कार्यक्रम से पूर्व मैनपुरी से पधारे कमलनयन दास ने संगीतमय कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों, त्याग, धर्म और प्रजा के प्रति उनके कर्तव्यों ...