Chandauli News: ब्लॉक परिसर में लगा ओपेन जिम
चंदौली, सितम्बर 16 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। शासन की ओर से गांवों में ओपेन जिम लगाए जाने का निर्देश है। लेकिन कई गांवों को छोड़ ब्लॉक परिसर में ओपेन जिम लगाया जा रहा है। जबकि ब्लॉक में बीडीओ और एक दो कर्मचारी का परिवार ही रहता है। ऐसे में ओपेन जिम को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। शासन की ओर से हर गांवों में ओपेन जिम लगाकर स्वच्छ और स्वस्थ्य गांव का अभियान चलाया जा रहा है। विकास खंड में कुल 104 गांव सभा है। लेकिन प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी दर्जनों गांवों में ओपेन जिम नहीं लग पाया। ब्लॉक परिसर में ओपेन जिम लगाये जाने केा लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। वही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पंचायत विभाग से हर गांवों में ओपेन जिम लगाये जाने की मांग किया है। कस्बा के समाजसेवी मुकेश जायसवाल, हरिजायसवाल, मंगरू चौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.