Chandauli News: बौद्ध स्थल घुरहूपुर में गूंजा बुद्ध के शांति और करुणा का संदेश
चंदौली, अक्टूबर 26 -- घुरहूपुर में बौद्ध महोत्सव का आयोजन Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। बौद्ध संस्थान के तत्वावधान में बौद्ध स्थल घुरहूपुर में बौद्ध महोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया। महोत्सव में भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा, शांति, सत्य और मानव कल्याण के संदेशों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी, श्रद्धालु, समाजसेवी और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार ने भगवान बुद्ध के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तथागत गौतम बुद्ध ने पूरी दुनिया को करुणा, अहिंसा और शांति का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी मानव समाज के लिए प्रासंगिक हैं। विश्वभर में भगवान बुद्ध के विचारों को सम्मान मिलना भारत के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि घुरहूपुर का बौद्ध स्थल ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.