चंदौली, नवम्बर 2 -- Chandauli News: नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ठठवां गांव निवासी ट्रक खलासी की रविवार को बिहार में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना सासाराम-डेहरी मार्ग की है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। नौगढ़ थाना क्षेत्र ठठवां गांव निवासी ट्रक खलासी 35 वर्षीय रामचंद्र यादव सोनभद्र के डाला सीमेंट खदान से गिट्टी लोड कर ट्रक से सासाराम जा रहा था। वह डेहरी के समीप ट्रक खड़ा कर वह शौच के लिए नीचे उतरा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: एनएच-28 पर हादसे में युवक की गई जान, परिजनों में कोहराम ट्रक चालक और राहगीरों ने तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृ...