चंदौली, सितम्बर 6 -- Chandauli News: चहनिया, हिंदुस्तान संवाद माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरे साल भी खंडवारी देवी इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने बाजी मारी हैं l विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब जीता है। खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य ने शनिवार को सम्मानित किया।चंदौली स्थित महेंद्र टेक्निकल बैडमिंटन हाल में शुक्रवार को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई l जिसमे बालिका सब जूनियर वर्ग में शाहीन, जूनियर वर्ग में जैना शेख, सोनाली तिवारी, सीनियर वर्ग में रूचि शर्मा, सानिया, पुनिता अव्वल रही l बालक वर्ग सब जूनियर वर्ग में शाकिब हासमी, शिवम कुमार, लक्ष्य पाण्डेय, अथर्व पाण्डेय, जूनियर वर्ग में साबिर, शिवम खरवार, सीनियर वर्ग में कृष्णा रस्तोगी, मनीष यादव ने अपनी प्रतिभा का पर...