Chandauli News: बैंक के दो बकायेदारों का जमीन हुआ कुर्क
चंदौली, अक्टूबर 6 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। एसडीएम आकांक्षा सिंह ने मंगलवार को बैंक के दो बकायेदारों का बकाया चुकता नहीं करने पर उनकी वैधानिक अंश की जमीन को कुर्क की है। इस जमीन को 21 दिन बाद नीलाम कर दिया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मच गया है। तहसील प्रशासन ने 10 बड़े बकाएदारों की सूची बनाई है। इनमें धानापुर के मढ़ान गांव निवासी पर 3,12,141 रुपये और 2,25,896 रुपये बकाया था। बैंक का बकाया जमा न करने पर इनके खिलाफ आरसी जारी हुई थी। कई बार संग्रह कर्मी उनके घर पहुंचे, फिर गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुए। इसके बाद वे फरार हो गए। एसडीएम आकांक्षा सिंह के आदेश पर उनके कानूनी हिस्से की जमीन कुर्क की गई। एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान बिहारी सिंह य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.