चंदौली, सितम्बर 2 -- Chandauli News: चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को जूम मीटिंग के माध्यम से जिले के 20 उपकेन्द्रों पर आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्रों की समीक्षा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने नियामताबाद पीएचसी के धपरी उपकेन्द्र की एएनएम इन्दू देवी एवं नौगढ़ सीएचसी के मझगाई उपकेन्द्र की एएनएम कल्पना सिंह एवं मझगांवा की एएनएम सर्वजीत सिंह से सीधी वार्ता किया। साथ ही मौजूद लाभार्थियों से स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने सभी एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को 'ड्यू लिस्ट' को अपडेट रखने का निर्दश दिया। ताकि सत्र के दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों को शत-प्रतिशत पारदर्शिता से स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकें। यह भी पढ़ें- Chandauli News: बेहतर ...