Chandauli News: बेटे के गम में मां ने भी तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम
चंदौली, अक्टूबर 17 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के पंडी गांव में एक ही परिवार में दो दिन के भीतर मां-बेटे की मौत से मातम पसर गया। पुत्र की मौत का सदमा 95 वर्षीय वृद्ध मां सोमरी देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं और शुक्रवार की दोपहर घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पंडी गांव निवासी लालमनी खरवार बीते बुधवार सुबह अपनी 34 बकरियों को लेकर कुआं दहाड़ घाटी के जंगल में चराने गए थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वही गुरुवार की दोपहर गांव के समीप जंगल में झाड़ियों के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव पड़ा मिला। जंगल में शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में नौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.